दीपक विश्वकर्मा
उमरिया जिला चिकित्सालय में पदस्थ दो लेडी डॉक्टर रश्मि धनंजय एवं डॉक्टर कीर्ति सिंह की भर्रे शाही लगातार जारी है जिन पर उमरिया जिला चिकित्सालय में पदस्थ सिविल सर्जन का कोई आदेश काम नहीं करता है सूत्रों से मिली जानकारी क़े अनुसार ये दोनों डॉक्टर मरीजो के लिए बनाए गए ओपीडी मे शायद ही बैठती है जिन मरीजों को इन्हे दिखाना हो तो घर जा कर सुविधा शुल्क देने क़े बाद ही दिखाया जा सकता है यहाँ तक की जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का सुध भी लेने का टाइम नहीं रहता अभी बीते दिनों जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज ने डॉ रश्मि धनंजय क़े ऊपर पैसे लेकर जिला चिकित्सालय में इलाज करने का आरोप भी लगाया था जिसके बाद सिविल सर्जन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था उस जारी नोटिस के बाद क्या कार्रवाई हुई यह तो जांच का विषय है लेकिन सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है इन डॉक्टरो क़े द्वारा उमरिया जिला मुख्यालय अंतर्गत निजी चिकित्सालय में जाकर सेवाएं दी जा रही है जिसमें मोटा पैसा कमाया जा रहा है जो कदापि उचित नहीं है
