*अभाविप एवं एनसीसी के विद्यार्थियों ने मिलकर बनाया पृथ्वी दिवस।* *अभाविप, एनसीसी ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर पृथ्वी को बचाने का दिया जागरूकता संदेश।* जगदलपुर–अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर के कार्यकर्ताओं एवं शासकीय तकनीकि महाविद्यालय जगदलपुर के विद्यार्थियों ने मिलकर नुक्कड़ नाटक पर्यावरण जागरुकता के माध्यम से पृथ्वी दिवस मनाया गया।

आर एस भटनागर

शा. तकनीकि महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी सुश्री वंदना झांगड़े ने कहा कि अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 22 अप्रैल के दिन पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, और इस दिन को इंटनैशनल मदर अर्थ डे (International Mother Earth Day) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद पर्यावरण को होने वाले खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना है, और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। कैसे वे पृथ्वी को प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग, पानी की कमी और अन्य संकटों से बचाने में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। भूस्खलन, और प्रदूषण के कारण पर्यावण को अत्यधिक नुकसान पहुंचता है।

अभाविप प्रदेश सहमंत्री शैलेष ध्रुव ने कहा कि पृथ्वी दिवस के रूप में समाज तक पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके और वैश्विक जलवायु संकट को स्वीकार कर सकें। ऐसे में यदि व्यक्ति अपने स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रण ले तो हमारी पृथ्वी फलती-फूलती रहेगी।

हर गुज़रते साल के साथ, जलवायु खराब होती जा रही है। और यह हमारा कर्तव्य है।
यह दिन मुख्य रूप से पुरे विश्व के पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दों और कार्यक्रमों पर निर्भर रहता है, इस दिन का मुख्य उद्देश्य शुध्द हवा, पानी और पर्यावरण के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

इस दौरान तकनीकी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. खरे सर, प्रतिष्ठा जोशी, नाजुक तिवारी, वंदना सिंह, मनीषा कंवर,दमयंती,अश्विन, प्रशांत, कुनाल, एनसीसी एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकगण समेत अन्य अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।