आर एस भटनागर
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र में दिनों दिन गहराते पेयजल और निस्तारी जल के समस्या पर चिंता जताते हुए यह आरोप लगाया है कि लोक यांत्रिकी विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रही है
बस्तर विधायक बघेल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पीने का पानी उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन बस्तर पूरी तरह से विफल रहा है, ग्रामीण क्षेत्र में 20 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ है, करोड़ों रुपये की योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद से जल जीवन मिशन के सभी काम बंद हैं लोग पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं और शासन प्रशासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मूकदर्शक बना हुआ है
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि बस्तर में इस साल भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है, अप्रेल माह में ही पारा 42. डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है अधिकांश कुएं, तालाब, स्टाप डेम सूख चुके हैं, जल स्तर तेजी से नीचे जाने की वजह से बोर, हैंडपंप भी सूख रहे हैं मुख्य मार्गों पर पथिकों के राहत के लिए कहीं भी प्याऊ नहीं दिख रहे हैं
बघेल ने कहा कि ब्लॉक कांलोनी बकावंड में ही दो बोर सूख गए हैं और पानी के लिए जनता त्राहि त्राहि कर रही है, टैंकर से पेयजल की आपूर्ति राहत नहीं पहुंचा रही है यही हाल बकावंड बस्ती का भी है जहां जल जीवन मिशन के नल और चबूतरा महज शो पिस बने हुए हैं
बघेल ने आगे कहा कि बस्तर विधानसभा क्षेत्र में फ्लोराइड की गंभीर समस्या है इसके बावजूद जल जीवन मिशन का काम ठप होना घोर लापरवाही है गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से निपटने पीएचई विभाग के पास पाइप समेत आवश्यक संसाधन नहीं है, मैदानी तकनीकी कर्मचारियों का अभाव भी निरंतर बना हुआ है बस्तर विधानसभा के अंतर्गत विकासखण्ड बस्तर मे 03 एवं विकास खण्ड बकावंड मे 02 कर्मचारी पर 20-25 पंचायत की दायित्व ऊंट के मुंह में जीरे के समान है वही विकास खण्ड बस्तर मे हैंडपंप 2611 एवं विकासखंड बकावंड 1978 हैंड पंप की संख्या है,
बघेल ने कहा कि प्रशासन ने पेयजल की समस्या को तत्काल गम्भीरता से नहीं लिया तो आने वाले महीने मई और जून में स्थिति बेहद गंभीर हो जाएगी, जब गर्मी अपने रौद्र रूप में होगी
