खजरावंड वार्षिक मेला में चल रहा था खुदखुडिया जुआ, विश्रामपुरी पुलिस ने खुदखुडिया खिला रहे ओडिसा के दो आरोपी को किया गिरफ्तार
भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव भूपत धनेश्री के पर्वेक्षण में जिले में लागु आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षित एवम शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने जुआ, शराब , पर प्रभावी अंकुश लगाने निर्देशित किए जाने पर आज दिनांक 22 अप्रैल की मध्य रात्रि लगभग 1.30 बजे को खजरावंड वार्षिक मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल के पास खुडखुडीया जुआ खिलाने की मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी (1)- नरेश दास पनका पिता पंचू दास पनका उम्र 40 वर्ष, साकिन रायगढ़ पनकापारा थाना रायगढ़ जिला नवरंगपुर उड़ीसा (2)- रामनाथ गोंड पिता सुकडू गोंड उम्र 38 वर्ष साकिन हांडी खोदरा थाना रायगढ़ जिला नवरंगपुर उड़िसा को खुडखुडिया जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़कर आरोपीयो के कब्जे से नगदी रकम 2000 रूपये एवं खुडखुडिया खेलाने पर्दा , बॉस का टोकना एवं गोटी को जप्त किया गया है। उपरोक्त दोनो आरोपी के खिलाफ थाना विश्रामपुरी में छ०ग० जुआ (प्रतिशेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक सुमंत भगत, आरक्षक जागेश मंडावी,आरक्षक अजय प्रधान, आरक्षक मिनेश नाग, आरक्षक रायसिंह मरकाम, आरक्षक चंदू मरकाम का विशेष योगदान रहा।
