*सिहावा में भोजराज ने किया प्रचार*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी भोजराज नाग ने आज धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में नगरी एवं बेलरगांव मंडल क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों में जनसंपर्क साधा। उन्होंने क्षेत्र के भाजपा नेताओं के साथ मिलकर डोर टू डोर एवं विभिन्न सभाओं में शामिल हुए। उन्होंने घुरावड़ से अपनी यात्रा की शुरुआत की एवम दर्जनों गांवों का दौरा करते हुए वे शाम होते होते वे नगरी पहुंचे इस दौरान जनता का भरपूर समर्थन उनके पक्ष में देखा गया। वे जहां भी गए उनका पूरे जोश खरोश से स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने अब की बार 400 पार के नारे लगाए।

इस दौरान प्रत्याशी भोजराज नाग ने जनता से अपने लिए वोट की अपील की उन्होंने कहा की देश की जनता तीसरी बार आदरणीय मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है। मोदी की गारंटी, विकसित भारत का संकल्प एवं डबल इंजन के रफ्तार से छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कांकेर की जनता से निवेदन करता हूं एकबार फिर कांकेर में कमल खिलाएं एवं भाजपा जिताएं। नाग से मोदी सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभ जनता को मिलने का भी सभाओं में जिक्र किया।