
भरत भारद्वाज
कोंडागांव – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसमा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कृषि कार्य के दौरान ग्राम कुसमा के सतनाम चौक पर रहने वाले नटवर लाल डहेरिया की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई हैं। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार नटवरलाल आज सुबह अपने खेत के मक्का बाड़ी में कार्य कर रहा था उसी दौरान फेंसिंग तार में लगे बिजली के तार के चपेट में आ गया जिसके चलते उनकी मौत हो गई है। वहीं परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत होने की पुष्टि डॉक्टरों के द्वारा भी की गई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस इस घटना की जांच कर रही है तथा मृतक के शव का जिला अस्पताल के शव घर में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
