मनीराम सिन्हा.
नरहरपुर. लोकसभा चुनाव अब अंतिम पेयदान में होने के कारण चुनाव प्रचार जोरो सोरो से चल रहा है वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए मैदान में उतर कर काम करना शुरू कर दिया है।
कांकेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे शंकर ध्रुवा भी अपने क्षेत्र में रात दिन दौरा कर कांकेर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्यशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में गांव गाँव पहुँच कर कांग्रेस पार्टी का जोर सोर से प्रचार कर रहे है वही इस बीच आज शंकर ध्रुवा नरहरपुर ब्लाक के ग्राम बादल पहुंचे जहां पर लोगो का जन सैलाब देखने को मिला वही ग्रामीण कड़ी धूप में भी इकट्ठा होकर पूर्व विधायक और अपने नेता को सुना व कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की बात कही साथ ही इसी तरह की जन सैलाब हर गांव और पूरे कांकेर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है ग्रामीण जनों का समर्थन और प्यार को देखते हुए कांकेर के पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा ने कहा कि इस बार हम कांग्रेस के जनकल्याणकारी न्याय के योजनाओं के साथ व भाजपा की भ्रष्टाचार की नीति को उजागर कर हम जन-जन तक पहुंच रहे हैं साथ ही हमें हमारे क्षेत्र के देव तुल्य जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है हम इस बार पूरे विश्वास के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं और निश्चित तौर पर इस बार हम बीरेश ठाकुर जी को सांसद बनाकर दिल्ली भेजेंगे और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे।
जिससे दस साल से की गई मोदी सरकार की वादा खिलाफी और जनता की हितकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। इसे बदलना है और जन-जन की आवाज कांग्रेस सरकार बनाने में हम कामयाब होंगे जिससे सभी वर्ग को न्याय मिलेगा इस बीच ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं पुरुषोत्तम पाटील, कासिम खान, कौशल्या शोरी , संत मरकाम जनपद सदस्य , टकेश सिंहा, प्यारी सलाम, दिनेश पटेल, मनीराम सिन्हा, नरसो कल्लो, तुलेश्वरी कोडोपी, गीता बेसरा, वीरेंद्र जैन, गोदावरी विश्वकर्मा, महेश नेताम, जगदीश ध्रुव, एवं समस्त ग्रामीण जन एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिति रहे ।
