भगवान श्रीरामजी के जन्म उत्सव के अवसर पर श्रीराम युवा संगठन द्वारा निकाली गई नगर में भव्य शोभयात्रा

मनीराम सिन्हा

नरहरपुर – भगवान श्रीरामजी के जन्म उत्सव पर श्रीराम युवा संगठन द्वारा नगर में आतिशबाजी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई l शोभयात्रा देखने नगर में भीड़ उमड़ पड़ी वही शाम 4 बजे शोभायात्रा पूर्व युवाओ द्वारा जय जय श्रीराम के उद्घोष के साथ बाइक रैली निकाली तदपश्चात् संध्या पांच बजे शोभायात्रा नगर के नीलकंठेश्वर मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नया बस स्टेण्ड, पुराना बस स्टेण्ड, बाजार चौक, दुर्गा चौक, पुरानी बस्ती, माँ शीतला मंदिर प्रांगण पहुंच श्रीराम संगठन के सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर शोभायात्रा पुनः शांति चौक, आरईएस कालोनी, हॉस्पिटल चौक, तहसील कार्यालय, शहीद चौक होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंच शोभयात्रा का समापन हुआ l शोभयात्रा को लेकर नगरवासीओ में काफ़ी उत्साह देखने को मिला शोभयात्रा के दौरान जगह जगह स्वागत कर भगवान श्रीराम जी की आरती उतारकर पूजा अर्चना की गई l साथ ही आतिशबाजी के नजारा भी देखने को मिली जो नगरवासियो का मन मोह लिया तथा जय श्रीराम के घोष से पूरा नगर गुंज उठा l शोभायात्रा देर रात तक चलता रहा तथा पुलिस का पुकता इंतजाम भी रहा l शोभयात्रा को सफल बनाने में आलोक सिन्हा ,वीरप्रकाश साहू टिकेश्वर जयसवाल ,अमन सिन्हा ,लक्ष सिन्हा ,मयुरेश साहू ,गुलशन साहू ,हिमालय कौशिक ,रितेश साहू ,शैलेश जैन ,शिवम् साहू ,हेमंत रजक ,ऋषभ सिन्हा , चिराग़ सिन्हा , किसलय गजेंद्र , गेवेन्द्र गजेंद्र , देवशीस सिन्हा, शुभम् साहू , योगेन्द्र साहू , शशांक निषाद सहित समस्त श्री राम युवा संगठन के साथीयों रहा l