यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर: भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी भोजराज नाग ने आज बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रचार प्रसार का क्रम जारी रखा। इस दौरान खेरथा मंडल के बुंदेली, पापरा, कसहीकला, घीना, हड़गनकला, टटेंगा, जेवरतला, अछोली, देवरी समेत करीब डेढ़ दर्जन भर गांव में जनसंपर्क एवं जनसभाओं को संबोधित किया। शाम होते होते कांकेर शहर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने की योजना भी कार्यक्रम में शामिल है।
इस दौरान भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों का कार्यकाल भारतीय कांग्रेस पार्टी के कई दशकों के शासन पर भारी है। प्रधानमंत्री मोदी गांव, गरीब, माताओं, युवाओं, किसानों एवं हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले है। भाजपा का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास। हमारा ध्येय है अंत्योदय जिसका मतलब है अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का समुचित विकास। पीएम आवास, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, नल जल योजना, कौशल विकास योजना आज अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचा रहा है।
श्री नाग ने कहा कि बीते 10 वर्ष तो महज ट्रेलर है विकास का स्वर्णिम काल अभी आने वाला है। आगामी 26 अप्रैल को भाजपा को भारी बहुमत से जिताएं एवं कांकेर के विकास के मुद्दे मुझे दिल्ली तक पहुंचाने का आशीर्वाद दें।
