चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने आज जगदलपुर शहर के अब्दुल कलाम वार्ड सहित अन्य वार्डो में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया

आर एस भटनागर

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने आज जगदलपुर शहर के अब्दुल कलाम वार्ड सहित अन्य वार्डो में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया साथ ही कलचा क्षेत्र में ग्रामीणों से आशीर्वाद प्राप्त किया, जगदलपुर के संजय बाजार व न्यायालय परिसर में विधिवेत्ताओं से जनसम्पर्क किया। इसके पश्चात वे बकावंड क्षेत्र में डोर डोर करते हुए उन्हें जनता से अपील किया कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान करें एवं लोकतंत्र के समृद्धि में भागीदार बने इस बार बस्तर में ऐसे प्रत्याशी को वोट दें जो बस्तर का तेज विकास कर सके।

प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपने कार्यकर्ताओं, शीर्ष नेतृत्व, क्षेत्र की जनता एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया। एवं मतदान प्रक्रिया में सहयोग की अपील की साथ ही चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने की सलाह दी.