*भानुप्रतापपुर में रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा*

*स्थान / भानुप्रतापपुर*

 

रिपुदमन सिंह बैस

एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जयश्रीराम के उद्घोष से शहर की गलियां बुधवार को गूंज उठी। अवसर था रामनवमी शोभायात्रा का। इस वर्ष की वर्ष रामनवमी में भक्तों ने अलग ही उत्साह के साथ रामनवमी मनाई , क्यों की
श्री राम 500 वर्षों के बाद अयोध्या में अपने मंदिर में स्थापित किए गए हैं। इस दौरान शहर में शोभायात्रा में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा भगवान राम के जयकारे लगा रहे थे। रामनवमी के उपलक्ष्य में श्री राम जानकी हनुमान मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे बच्चो को राम सीता की तरह तैयार कर रथ में बैठा कर पूरे शहर में शोभा यात्रा घुमाई गई , जिसने बड़ी संख्या में बच्चे महिला, एवम पुरुष शामिल हुए ,जगह-जगह पर शोभा यात्रा में शामिल भक्तो के लिए पानी और शरबत से स्वागत किया गया।
इस दौरान जिले में हुए नक्सल हमले को देखते हुए पुलिस सतर्क दिखी। भारी पुलिस बल के बीच शोभायात्रा निकाली गई।