
नरसिंहपुर। सामूहिक जावरे समिति नरसिहपुर द्वारा सदर मडिया प्रांगण में जवारे स्थापित किए गए। वहीं नरसिहपुर नगर के पत्रकारों का सम्मान सामूहिक जवारे समिति नरसिहपुर द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें नरसिहपुर जिले के युवा पत्रकार आशीष कुमार दुबे को सामूहिक जवारे समिति नरसिहपुर अध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी जी द्वारा सामाजिक / धार्मिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वही जिले के वरिष्ठ पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।
