
भरत भारद्वाज
फरसगांव – लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल को बस्तर संसदीय क्षेत्र और दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कांकेर संसदीय क्षेत्र में चुनाव होना है। 19 अप्रैल को बस्तर संसदीय क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए प्रचार-प्रसार की अवधि समाप्त होने के उपरांत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में पुलिस और प्रशासन ने फरसगांव नगर में फ्लैग मार्च निकालकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के जनता से अपील किया ।
पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा , तहसीलदार जयकुमार नाग, थाना प्रभारी नरेश साहू के नेतृत्व में बुधवार की शाम फरसगांव नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैण्ड, अस्प्ताल चौक और मुख्यमार्ग से होते हुए वापस थाना परिसर पर पहुंच कर खत्म हुई। इस अवसर पर नगरवासी और आम जनता को लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपील किया गया । इस दौरान फरसगांव थाना पुलिस स्टॉप, सीआरपीएफ के इन्स्पेक्टर राम अवतार अपने सीआरपीएफ के जवान के साथ मौजूद रहे ।
