भरत भारद्वाज
कोंडागांव – जिले के विश्रामपुरी थाना पुलिस ने नाबालिक बच्ची को अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना विश्रामपुरी अंतर्गत क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15 अप्रैल को विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़िता के पिता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की 14 अप्रैल की सुबह 11 बजे लगभग आरोपी अघनसिंह मरकाम उम्र 26 वर्ष निवासी सोनपुर थाना-विश्रामपुरी के द्वारा उसकी 14 वर्ष की नाबालिक बच्ची को बहला फुसलाकर कर बलात्कार करने की नियत से अपहरण कर अपने मोटर साइकिल में बिठाकर दिनभर घुमाता रहा एवम रात्रि में अपने खेत लाडी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया एवम दूसरे दिन 15 अप्रैल को पीड़िता को ले जाकर विश्रामपुरी में छोड़ दिया, परिजनो को पता लगने पर पीड़ित बच्ची से पूछताछ किए तो परिजनों को पूरी घटना बताई आरोपी अघन सिंह मरकाम पिछले 01 वर्ष से अब तक कई बार नाबालिक बच्ची का किया है शारीरिक शोषण प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुरी थाने में अपराध क्रमांक 22/2024 धारा-363, 366, 376 (2)ढ, 376(3), भादवि व धारा-06पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय. अक्षय कुमार के द्वारा तत्काल
आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार दान्डे के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह घनेश्री के पर्यवेक्षण में तत्काल आरोपी की पतासाजी किया गया एवम आरोपी अघनसिंह मरकाम पिता मरकाम उम्र- 26 वर्ष साकिन- सोनपुर थाना विश्रामपुरी जिला- कोंडागांव की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया है, एवम न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय वट्टी व थाना स्टॉफ की अहम भूमिका रही।
