*महावीर जयंती के पूर्व जैन समुदाय ने निकाली जियो और जीने दो के जयघोष के साथ प्रभात फेरी*

विनोद जैन

बालोद । अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती 21 अप्रेल को मनाई जाएगी जिसके पूर्व बालोद में महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही है जिसमे आज लगभग 400 से अधिक जैन समुदाय के महिला पुरुष युवा बच्चे सम्मिलित हुए आयोजन के सम्बंध में समिति के अध्यक्ष ताराचंद सांखला ने बताया कि जैन श्री संघ के निर्णयानुसार दिनांक 15 अप्रेल से 21 अप्रेल तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जा रही है इस आयोजन में प्रतिदिन सामाजिक सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है भगवान महावीर के जन्म जयंती के दिन भव्य जन्मकल्याणक शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके तैयारी को लेकर समाज के अध्यक्ष सचिव सहित समिति के सभी सदस्य पूरी तन्मयता से आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने लगे हुए हैं रात्रि में समाज के अलग अलग समिति के महिला सदस्यों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं वही 15 अप्रेल से 21 अप्रेल तक शहर के चौक चौराहों पर शीतल पेयजल वितरण का कार्य जैन युवा शक्ति के सदस्यों के माध्यम से कराया जा रहा है सभी आयोजन को सफल बनाने में सामूहिक रूप से सभी का भरपूर सहयोग मिल रहा है जिनके लिए उन सभी का मैं आभारी रहूंगा