*कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं,महिलाओं को किया जाता है,अपमानित – वाणी राव* *कांग्रेस राज में अपराधियों का सिंडीकेट रहा सत्ता में हावी – वाणी राव* *रेडी टू ईट का कार्य महिला समूहों से छीनकर, खास लोगों को किया गया,उपकृत – अनिता रावटे* *पीसीसी चीफ करते हैं ,महिलाओं का अपमान – सफीरा साहू* *बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव ,महिला आयोग की पूर्व सदस्य अनिता रावटे और महापौर सफीरा साहू ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर लगाया महिला विरोधी होने का आरोप*

आर एस भटनागर

जगदलपुर । आज नगर के होटल देवांश में बीजेपी महिलामोर्चा के द्वारा प्रेस वार्ता आहूत की गई थी ,जिसको संबोधित करते हुए बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं के साथ छल करके केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने का राजनीतिक चरित्र प्रदर्शित किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में जब गंगा मैया की सौगंध खाकर महिलाओं से धोखा किया, तभी मन में आ गया था कि कांग्रेस पार्टी में नहीं रहना है।
वाणी राव ने कहा कि कि कांग्रेस पार्टी में न तो आंतरिक लोकतंत्र है , न ही महिलाओं के लिए सम्मान है ,इसलिए कांग्रेस में।महिलाएं घुटन महसूस कर रही हैं ।जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार में कई योजनाएं महिलाओं को सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संचालित की जा रही है।

वाणी राव ने कहा कि कांग्रेस ने गंगाजल की सौगंध लेकर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था, पर कांग्रेस की भूपेश सरकार को ही शराब की लत लग गई। शराबबंदी के नाम पर महिलाओं के साथ विश्वासघात करने वाली कांग्रेस की सरकार ने उसमें दो हजार करोड़ रुपए का घोटाला तक किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह भी वादा किया था कि महतारी सम्मान योजना के तहत प्रति माह 500 रुपए और विधवा और वृद्ध महिलाओं को 1000 रुपए दिया जाएगा, लेकिन पाँच साल में एक रुपया तक महिलाओं को नहीं दिया गया।
वाणी राव ने कांग्रेस शासन में प्रदेश अपराधियों का सिंडीकेट हावी रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राज्य में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से पालन कराने और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को गम्भीरता से लेकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी और वादा किया था कि प्रत्येक थाने में एक महिला सेल स्थापित किया जाएगा जिसमें महिला अपराधों से सम्बन्धित स्वतंत्र जाँच की जाएगी। लेकिन कांग्रेस के पूरे पाँच साल के कार्यकाल में महिलाओं के साथ अनाचार, दुर्व्यवहार और हिंसा होती रही और कांग्रेस की सरकार आँखें मूंदे बैठी रही, कांग्रेस के नेता जुमलेबाजी और अवांछनीय बयानबाजी करते रहे।

कांग्रेस सरकार में प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अनाचार के 6900 के लगभग मामले, हत्या के 5000 से अधिक मामले सहित विभिन्न अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई , कई मामलों में तो कांग्रेस नेता ही इन अपराधों में शामिल रहे।

सार्वजनिक स्थानों एवं यातायात के साधनों को महिलाओं के अनुकूल एवं सुरक्षित बनाने, शहरों में रात में तिरंगा आटो चलाने का वादा भी कांग्रेस ने पूरा नहीं किया।यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया और न ही इस दिशाओं में कोई प्रयास किया। यही वजह है कि हमने कांग्रेस से इस्तीफा देने का निर्णय किया।
वहीं महिला आयोग की पूर्व सदस्य अनिता रावटे स्व सहायता समूहों के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ किया जाएगा तथा महिला स्व-सहायता समूहों को धोखाधड़ी से बचाने एवं आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु सख्त नियम बनाए जाएंगे। लेकिन कर्ज माफ तो किया नहीं, उल्टे रेडी टू ईट योजना का काम छीन कर उनको रातोरात बेरोजगार कर दिया।और उनकी जगह अपने खास लोगों को काम देकर उपकृत किया गया।

अनिता रावटे ने आगे कहा कि प्रदेश में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने भुगतान नहीं किया और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को भी सही ढंग से नहीं बेचा गया।
महापौर सफीरा साहू ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अपमानित करते हैं ,जबकि भाजपा में।महिलाओं को, न केवल योजनाओं में अपितु संगठन में भी सम्मानित किया है ।
और इसका आभास उन्हें विकसित भारत के तहत होने वाले शिविरों महिलाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान देखकर हुआ।
महापौर ने कहा कि कांग्रेस की और भी महिलाएं कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होंगी।