रिपुदमन सिंह बैस

भानुप्रतापपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एवं एसडीएम और एआरओ सुश्री आस्था राजपूत के मार्गदर्शन में आज भानुप्रतापपुर विधानसभा के अंतर्गत सभी 44 रूट प्रभारियों की बैठक सह प्रशिक्षण जनपद सभा कक्ष भानुप्रतापपुर में आयोजित की गयी। इस बैठक में तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा ने सभी रूट प्रभारियों को उनके कार्य के बारे में बताया और कहा कि सभी रूट प्रभारी अपने अपने रूट का पूर्व में जाकर अवलोकन एवं निरीक्षण कर ले। रूट प्रभारी सामग्री वितरण दिनांक 25.04.2024 को शासकीय पालिटेकनिक महाविदयालय नाथियानवांगांव कांकेर में प्रातः 7 बजे अपनी उपस्थित अपने अपने सेक्टर अधिकारी को देंगे। सभी रूट प्रभारी सामग्री वितरण के बाद अपने अपने सेक्टर अधिकारी के आपसी सामंजस्य एवं समन्वय के साथ मतदान दलों को लेकर जायेंगे। सामग्री वितरण के बाद मतदान दलों को बस में बैठाकर एक बार सुनिश्चित कर लेंगें कि मतदान दल के सभी सदस्य आ चुके है या नहीं जब तक सभी दल के सदस्य बैठ नहीं जाते बस को रवाना न करें। रास्तें में रूट चार्ट के अनुसार जिस जिस स्थानों में दलों को उतारना हो सभी मतदान दलों को नियत मतदान केंद्रों में सकुशल पंहुचाकर आखिरी गंतव्य में जहां बस खडी होनी है वहां तक मतदान दल के साथ साथ चलेंगे। मतदान दिनांक 26.04.2024 को मतदान समाप्ति उपरांत वापस रूट चार्ट में दर्शित क्रमानुसार सभी दलों के लेकर वापस सामग्री संग्रहण वितरण केंद्र तक सकुशल पंहुचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सभी रूट प्रभारी अपने अपने सेक्टर अधिकारी से वितरण के पूर्व एक बार मुलाकात कर लें और रूट प्रभारी को अपने अपने सेक्टर अधिकारी का मोबाईल नंबर लेकर उनके संपर्क में रहेंगे। रूट प्रभारी अपने अपने रूट के भौगोलिक क्षेत्रों की पूरी जानकारी रखें रास्तों का ज्ञान जरूरी है क्योंकि मतदान दल को आपकों ही लेकर जाना है। अतः सभी एक बार अपने अपने रूट में पडने वालें मार्गो का भ्रमण कर लें। भानुप्रतापपुर विधानसभा में कुल 266 मतदान केंद्र है जिनको 31 सेक्टरों में बांटा गया है। इन 31 सेक्टरों के लिए 44 रूट बनाये गये है। प्रत्येक रूट के लिए एक एक रूट प्रभारी रहेंगे जो मतदान दलों को वितरण दिवस को लेकर जायेंगे।सभी रूट प्रभारी अपना अपना एक फ़ोटो निर्वाचन कार्यालय में जमा कर दे जिनसे उनका परिचय पत्र जारी हो सके। आज के बैठक में तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा, राधेश्याम भास्कर, अशोक ठाकुर के साथ साथ सभी 44 रूट के रूट प्रभारी उपस्थित थे।
