उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा

मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क से लगे ग्राम खोली(डोडका) निवासी युवक रामदास पिता लल्ला सिंह गोंड निवासी उम्र 42 वर्ष जो गांव से लगे जंगल सीमा क्षेत्र में महुआ बीन रहा था तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया
सूत्रों की माने तो जंगल सीमा क्षेत्र में महुआ बीन रहे ग्रामीणों के बीच पहले एक विशालकाय सुवर आया जिससे वह सचेत हो गए और मिल जुल कर उक्त जंगली सुवर को मौके से खदेड़ दिए जिसके बाद देखते ही देखते पास में ही मौजूद नाले से एक बाघ निकल कर आ गया जो पहले एक युवक के ऊपर हमला करने की नियत से दौड़ा लेकिन युवक पहले से ही सचेत था जिसके द्वारा जोर जोर से हल्ला किया जाने लगा तो बाघ उसके पास तक तो पहुंच गया फिर देखा की उसके पीछे अन्य लोग आ गए हैं तो वह पास में ही मौजूद झाड़ियों में छिप गया वहीं ग्रामीणों ने खतरा महसूस करते हुए बाघ को मौके से खदेड़ने के लिए जंगल में महुआ बीनने वालों की भीड़ एकत्रित हुई और बाघ को मौके से खदेड़ा जाने लगा वहीं मौके से भाग रहे बाघ
