दुर्ग ,भिलाई
यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
दुर्ग जिले के कुम्हारी में बीती रात कुम्हारी डिस्लरी से निकली कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई जिसमें 12 लोगो की मौत हो गई,,सूचना मिलते ही पुलिस बल एसडीआरएफ की टीम समेत जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया,,,इस दौरान घायलों को तत्काल रायपुर,भिलाई और दुर्ग के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया,,वही रात में ही सांसद विजय बघेल भी मौके पर पहुंचे,,घटना की सुबह उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी घटना स्थल पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली,,मृतकों के लिए 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा केडिया डिस्लरी प्रबंधन ने की है,,,वही घायलों के इलाज का पूरा खर्चा उठाने की घोषणा भी प्रबंधन ने की है,,,दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए है,,,
