NH-30 जुगानी कैम्प के पास महिंद्रा बस और कार की हुई टक्कर, कार सवार 6 लोग हुये घायल

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 जुगानी कैम्प के रविवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे महिंद्रा बस और कार की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए , जिन्हें 108 एम्बुलेश वाहन से उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है ।

जानकारी अनुसार शेखफरीद, परवेज, स्यानवाज, नवरेज, मुशर्रफ और क़याम यही सभी तेलंगाना करीम नगर से कार में सवार होकर रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे 30 जुगानी कैम्प के पास सामने से आ रही महिंद्रा बस क्रमांक सीजी 19 एफ 0325 ने इनकी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी । इस हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए जिन्हें 108 एम्बुलेश वाहन से उपचार हेतु फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। कार में सवार को गंभीर चोट आई है,सभी का उपचार जारी है । घटना की सूचना पर फरसगांव पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है ।

घायलों ने बताया कि सभी लोग बिहार निवासी हैं जो तेलंगाना के करीम नगर में वेल्डिंग का काम करते हैं , ईद पर्व के लिए अपने घर बिहार जाने के लिए निकले थे, रायपुर से ट्रेन के माध्यम से बिहार जाने वाले थे। घायलों ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने इनकी कार को टक्कर मार दी ।