भरत भारद्वाज
कोण्डागांव – नगर पंचायत केशकाल युं तो आए दिन किसी ना किसी विवाद (विषय) को लेकर लोगों के निशाने पर रहता है । और अब एक नया मामला सामने आया है केशकाल नगर पंचायत का बहुचर्चित बामी तालाब जो हमेशा अपने सौंदर्यीकरण, नव निर्माण, तथा विकास कार्य का केंद्र बिन्दु रहा है । जब से केशकाल को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है तब से लेकर आज तक के प्रत्येक कार्यकाल में अपने विकास कार्य की उपस्थिति दर्ज कराने में अग्रणी भूमिका निभाई है । आज़ से ठीक 13 दिन पहले पेवर ब्लॉक पत्थर लगाने के लिए नगर पंचायत केशकाल के द्वारा नगर के ही एक ठेकेदार को लाखों का टेंडर राशी स्वीकृति प्रदान कि गयी है ।
“प्राप्त जानकारी अनुसार”
संबंधित ठेकेदार को नगर पंचायत केशकाल ने लाखों का टेंडर स्वीकृति प्रदान किया है । जिसमें विभिन्न प्रकार के नव निर्माण कार्य सामिल है ।
अब ठेकेदार और नगर पंचायत के अधिकारियों के बीच चल रहे समझौता एक्सप्रेस वाहन की पहिया थम सी गई है ।
जिसके कारण नगर में चल रहे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है । जिसका खामियाजा नगर वासियों को भुगतना पड़ रहा है ।
ठेकेदार और नगर पंचायत केशकाल के अधिकारियों के बीच फंसे आपसी पेंच चलते अब निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है ।
चूंकि हो रहे निर्माण कार्य नगर के बीचोंबीच व राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सटे होने के कारण आऐ दिन छोटी बड़ी दुर्घटना होने की पूर्ण संभावना बनी हुई है ।
यदि नगर पंचायत केशकाल के द्वारा जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण नहीं कराया जाता है तो निश्चित ही बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है , जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ठेकेदार और नगर पंचायत केशकाल की होगी ।
*जल्द होगा काम शुरू – CMO*
– इस संबंध में केशकाल नगर पंचायत सीएमओ हँसा ठाकुर से फोन के माध्यम से बात की गई उन्होंने कहा कि सम्बंधित ठेकेदार को काम चालू करवाने बोला गया है , ठेकेदार द्वारा जल्द ही काम को चालू कर देगा। अगर ठेकेदार काम नही करेगा तो दूसरे ठेकेदार से काम करवाना पड़ेगा।
