भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, महुआ फूल बीनने को लेकर हुआ विव

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले क़े नौरोजाबाद थाना अंतर्गत बघवार गांव मे दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमे महुआ फूल बीनने क़े छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया की बघवार निवासी मृतक क़े छोटे भाई परसादी सिंह ने अपने बड़े भाई गोपाल सिंह को कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसकी सूचना पीड़ित क़े परिजनों ने डायल 100 को दी जिसके बाद डायल 100 ने कुल्हाड़ी से घायल गोपाल सिंह को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहाँ डॉक्टरो ने गोपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया है इस विवाद की खास बात यह रही की मृतक क़े पुत्र ने बताया है की हम पुलिस क़े पास कई बार मदद क़े लिए गए लेकिन पुलिस ने किसी भी प्रकार की मदद नहीं की अगर पुलिस मदद की होती तो आज मेरे पिता जिन्दा होते तो वही मृतक क़े पुत्र विजय सिंह क़े द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपल महोबिया ने जांच करवा कर कार्यवाही की बात कही है

Express MPCG