आकाश कोचे
छिंदवाड़ा
गांव के दबंगों द्वारा गांव के ही एक ही परिवार पर जानलेवा हमले किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मामला है उमरानाला पुलिस चौकी के ग्राम बोदलाढाना में रहने वाले पुत्र और पिता को धुरेडी होलो के दिन गांव के आरोपियों ने लाठी डंडे से मारपीट किए हमले में दोनों पुत्र पिता गंभीर रुप से घायल हुए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन सूचना के बाद मौके पर उमरानाला पुलिस चौकी के पुलिस नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने मारपीट में घायल हुए लोगों के साथ जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक समक्ष जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांग किए।
