यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*@वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकले फ्लैग मार्च में अति.पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गिरिजा शंकर साव, एसडीओपी पुलिस मोहसिन खान, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी अविनाश ठाकुर, एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा,
तहसीलदार सुरेश राय, नायब तहसीलदार विकास जैन सहित 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए*
*@कांकेर पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए जिले में विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट लगातार वाहनों की सघन जांच की जा रही है*
*@अपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अपराधी प्रवृति लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का अभियान भी जारी है*
लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये, आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात आज दिनांक 21.03.2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक श्री के.एल. ध्रुव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण ऐलिसेला के निर्देशन में जिला कांकेर के समस्त थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक गण, थाना प्रभारी गण, रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी एवं अन्य पुलिस बल द्वारा शांति व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकले फ्लैग मार्च में अति.पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने नेतृत्व किया फ्लैग मार्च का उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना एवम आगामी होली और रमजान त्यौहार को अच्छे वातावरण, पारिवारिक माहौल मे और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाना है| जिले में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहनों की जांच की जा रही है, अपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अपराधी प्रवृति लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी जा रही है।
