*बच्चों के निवाले पर डाका_ खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने लिया एक्शन _*

कोंडागांव @भरतभारद्वाज

*बच्चों के निवाले पर डाका_ खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने लिया एक्शन _*

*मीनू के हिसाब से बच्चों को नहीं मिल रही थी भोजन और दैनिक उपयोगी सामग्री को चट कर जाने का मामला आ रहा था सामने–*

कोंडागांव :~ शासन द्वारा तय किये गये मीनू को दरकिनार कर अपनी मर्जी से बच्चो को भोजन में केवल दाल चांवल दिया जाना और दैनिक उपयोगी सामग्री को चट कर जाने का मामला की खबर को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होते ही आदिवासी विकास शाखा द्वारा 25 जनवरी को अधिक्षिका वेनेदिक्ता किण्डों, शिक्षक (एलबी) को मूल संस्था हेतु हास्टल से भारमुक्त किए जाने और छात्रावास संचालन के दृष्टिगत सावित्री मरकाम, शिक्षक (एलबी), कन्या आश्रम बनचपई, विख फरसगाव को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त, कन्या आश्रम शाला भैसाबेड़ा एवं बनचपई में प्रभारी अधीक्षक के तौर पर कार्य करने हेतु आदेशित किया गया।

गौरतलब है कि 17 जनवरी को फरसगांव जनपद अध्यक्ष शीश कुमारी चनाप द्वारा विकासखंड फरसगांव के बड़ेडोंगर भैंसाबेड़ा में स्थित कन्या छात्रावास के पड़ताल में ऐसा नजारा सामने आया था जहां निरीक्षण के दौरान छात्राओ में आश्रम में होने वाली समस्याओ को अध्यक्ष को अवगत करवाया था। जिसमें देखा गया था कि जिस हिसाब से छात्रावास में छात्राओं की उपस्थिति है उसके अनुसार उन्हें भोजन नहीं दिया जा रहा था और केवल शनिवार और रविवार को ही छात्राओं को नास्ता दिया जाता था। आश्रम अधीक्षका बेनेदिक्ता किंडो द्वारा छात्रावास में रहने वाले छात्राओं को नहाने के लिए माह में एक ही साबुन दिया जाता था और कपड़े धोने के लिए डिटर्जेंट पाउडर व साबुन नही दिया जाता था। इस मामले को लेकर जनपद अध्यक्ष शीशकुमारी चनाप एवं जनपद सदस्य पिंकी दास द्वारा संयुक्त कलेक्टर व सहायक आयुक्त प्रभार मनोज कुमार केसरिया से उक्त मामले की जांच कर छात्रावास अधीक्षिका को तत्काल हटाने और कार्रवाई करने का लिखित आवेदन दिया गया था।

Express MPCG