फरसगांव अस्पताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, बीएमओ डॉक्टर ज्योतिर्मय ने किया ध्वजारोहण

फरसगांव अस्पताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, बीएमओ डॉक्टर ज्योतिर्मय ने किया ध्वजारोह

भरत भारद्वाज   …✍️

कोंडागांव :- कोंडागांव जिले में 74वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया जिले के समस्त स्कूलों, महाविद्यालय समेत सभी शासकीय एवं निजी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।
इसी क्रम में फरसगांव नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ के सभी लोगों ने गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर ज्योतिर्मय प्रभावती ने ध्वजारोहण कर समस्त नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
कोंडागांव में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में फरसगांव ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केंद्र कसई फरसगांव में पदस्थ कर्मचारी सुश्री पूनम चंदेल को स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ठ कार्य हेतु कलेक्टर जिला कोंडागांव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया।

इस दौरान फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मोहित, डॉक्टर सुमन ,डॉक्टर कांगे , सेवा निवृत्त भट्टाचार्य , डॉक्टर समीम खान,डॉक्टर अहिरवार , एल एन नेताम, मीरा ठाकुर , एमआर बघेल, मोना मरकाम सहित स्टाफ के सभी लोग उपस्थित थे ।

Express MPCG