रानी दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा में पुलिस थाने के समस्त अधिकारी कर्मचारियो का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

रानी दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा में पुलिस थाने के समस्त अधिकारी कर्मचारियो के बी पी व शुगर का किया गया परिक्षणव उपचार ।

दिनेश साहू चारामा ✍️

चारामा – 27 जनवरी 2023 को विभागीय एन सी डी जांच के अंतर्गत रानी दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा की स्वास्थ्य टीम के द्वारा थाना चारामा के समस्त स्टाफ का बी पी व शुगर जांच कर उपचार किया गया स्वास्थ्य विभाग से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ लखन जुर्री के मार्गदर्शन मे टीम प्रभारी डॉ लक्ष्मेन्द्र सिन्हा (ग्रामीण चिकित्सा सहायक) युगल किशोर (एम एल टी) जितेश ध्रुव (आर. एच. ओ.) शामिल थे इस दौरान डॉ लक्ष्मेन्द्र सिन्हा ने बताया की वर्तमान मे शुगर व बीपी के बढ़ते मरीज को देखते हुए सभी को संतुलित जीवन शैली अपनाने खान पान मे सुधार करते हुए शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने की सलाह देते हुए प्रेवेंसन इज बेटर देन क्योर सूत्र अर्थात किसी भी बीमारी को शुरू होने से पहले ही रोकथाम करने पर जोर दिया गया ।

Express MPCG