वन परिक्षेत्र कलवाह में मिले दो वर्षीय मृत नर शावक बाघ का जबलपुर से आये वन्य प्राणी विशेषज्ञ चिकित्सको की अगुवाई में पीएम आदि की कार्यवाही

दीपक विश्वकर्मा

खबर उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से
वन परिक्षेत्र कलवाह में मिले दो वर्षीय मृत नर शावक बाघ का जबलपुर से आये वन्य प्राणी विशेषज्ञ चिकित्सको की अगुवाई में पीएम आदि की कार्यवाही की जानी है,बताया जाता है कि जबलपुर से आये वन्य प्राणी विशेषज्ञ एवम चिकित्सक डॉ निधि राजपूत एवम डॉ हमजा एवम मानपुर के वन्य प्राणी चिकित्सक पीएम आदि की कार्यवाही पूर्ण करेंगे।इससे पूर्व बिसरा आदि भी एकत्र किया जायेगा,तदुपरांत उच्च अधिकारियों एवम वाइल्ड लाइफ के जिम्मेदारों के समक्ष नर बाघ शावक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।इस पूरे मामले में फिलहाल मौत के कारण अस्पष्ट है,यानी आधिकारिक रूप से अबतक कोई भी प्रेस विज्ञप्ति या स्टेटमेंट सामने नही आया है,पर मौके पर दूसरे बाघ के पगमार्क मिले है,जिससे प्राथमिक दृष्ट्या दो बाघों में टेरिटरी के लिए आपसी भिड़ंत की संभावना जताई जा रही है।अभी हाल के महीनों में जिस तरह अलग अलग परिक्षेत्रों में टाइगर मौत के मामले सामने आए है,वो वन्य प्रेमियों के लिए चिंता का विषय है,वही पार्क अमले पर भी बड़ा सवाल है।

Express MPCG