*सोनाबाल स्कूल में आयोजित किया गया आनंद मेला*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव | विकासखंड कोंडागांव के उच्च प्राथमिक शाला सोनाबाल में 30 जनवरी मंगलवार को आनंद मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में गुपचुप, चाट, बड़ा, भजिया ,भेल,पास्ता,गुलाब जामुन, समोसा,मिक्चर ,बेर ,साग-सब्जी व अन्य खाद्य पदार्थों के विभिन्न दुकान लगाए गए। जिसमे छात्र-छात्राओं ने आनंद मेले पर लगी दुकान पर खरीददारी एवं बिक्री करने का आनंद लिया। इस मौके पर संकुल के अंतर्गत अन्य स्कुलो से भी छात्र-छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकाएं तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Express MPCG