जनसुनवाई में मौके पर दी 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

नरसिहपुर

आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर। करेली तहसील के ग्राम निवारी के दिव्यांग राजा चौरसिया पिता रामलाल चौरसिया ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि वे दृष्टिबाधित एवं श्रवणबाधित दिव्यांग है। वे आईटीआई जबलपुर में कोपा कोर्स में अध्ययनरत हैं। माता- पिता मजदूरी कर परिवार का भरण- पोषण करते हैं। उन्होंने पढ़ाई के लिए 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही। इस पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आवेदक राजा चौरसिया को तत्काल 5 हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की।

Express MPCG