विनोद जैन
बालोद । जिले के सबसे बड़े शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय के शौचालयों में पसरे गंदगी और बदबू से छात्र छात्राएं परेशान है भयंकर बदबू के चलते अध्यापनरत विद्यार्थी काफी दिक्कतों का सामना कर शौचालयों में जाने मजबूर है उदासीन महाविद्यालय प्रशासन को जगाने आज महाविद्यालय के छात्र नेता अभिन्न यादव के नेतृत्त्व में छात्र छात्राओं ने हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य ज्योतिष खलखो को सौपकर साफ सफाई कराने का निवेदन किया है साफ सफाई ना होने की स्थिति में छात्र छात्राएं आंदोलन तक करने की बात कह रहे हैं ज्ञात हो कि साफ सफाई को लेकर जहां एक ओर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है वहीं दूसरी ओर शिक्षा के मंदिर में गंदगी का आलम है ज्ञापन देने वालो में रोशन सोनकर भानु ठाकुर प्रियन्श कुमार सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे
