कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम मझमानी खुर्द में दो बाइक की आपसी भिड़ंत हुई है,इस घटना में तीन लोग घायल

. उमरिया

दीपक विश्वकर्मा

दो बाइक भिड़ी,तीन घायल

कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम मझमानी खुर्द में दो बाइक की आपसी भिड़ंत हुई है,इस घटना में तीन लोग घायल बताए जा रहे,जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा है।बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे स्थानीय बुआर दास पिता पतयया रैदास उम्र 50 वर्ष एवम भरारी बैगा उम्र 45 वर्ष दोनो बाइक क्रम एमपी 54 एमबी 4854 से घर जा रहे थे,इसी बीच तिराहे के पास विपरीत दिशा से शिवकुमार पिता देवीदीन बैगा उम्र 45 वर्ष अपनी बाईक से आ गया।इसी दौरान दोनो बाइक की भिड़ंत हुई है,इस हादसे में तीनो घायल बताए जा रहे है,सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

Express MPCG