*स्वच्छता अभियान के दौरान महत्वपूर्ण गुमशुदा बैग मिला,,, *जन सहयोग ने पता लगाकर मालिक को सौंपा,,,*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर। आज रविवार सुबह “जनसहयोग संस्था ” को अपने स्वच्छता अभियान के दौरान नदी के किनारे कूड़े के ढेर में अचानक एक महत्वपूर्ण बैग मिला ,जिसमें अनेक सरकारी आवश्यक कागज़ात फोटोग्राफ्स आदि थे। अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने सर्वप्रथम बैग में मोबाइल नंबर तलाश किया और उसके मलिक को फोन कर बैग मिलने की सूचना दी। मालूम हुआ कि वह बैग ग्राम मोधे के प्राचार्य सीआर गावड़े साहब का था और वे अपने इस बैग को पिछले तीन-चार दिनों से बड़ी बेचैनी से इधर-उधर खोज रहे थे ,क्योंकि उसमें रखे कागज़ात सरकारी होने के कारण अत्यंत महत्व के थे । उन्होंने काँकेर पुलिस थाने में इत्तला रिपोर्ट भी लिखवा दी थी।आज “जन सहयोग” द्वारा बैग प्राप्ति की सूचना मिलते ही प्राचार्य महोदय कांकेर आए और अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी से मिलकर पुलिस थाने के माध्यम से उन्होंने अपना बैग सही सलामत वापस प्राप्त किया एवं दर्ज इत्तला रिपोर्ट खारिज करवाई। प्राचार्य महोदय ने बताया कि वे भी अपने बचपन में किसी का खोया बैग प्राप्त कर वापस कर चुके थे। उस समय की गई ईमानदारी का यह परिणाम आज मिला, जब मुझे मेरा अति आवश्यक कागज़ात से भरा हुआ बैग “जन सहयोग ” वालों ने खोज कर वापस किया। मैं अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके साथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पुलिस तथा पब्लिक में भी “जन सहयोग” संस्था के इस नेक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है।

Express MPCG