पासंगी में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का हुआ समापन पीएसजी इलेवन ने खिताब पर कब्जा

भरत भारद्वाज

फरसगांव – फरसगांव ब्लॉक के पासंगी गांव में आयोजित पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 26 जनवरी को किया गया । इस प्रतियोगिता में 40 टीमों ने भाग लिया। 26 जनवरी को समापन के दिन दो रोमांचक सेमी फाइनल मैच हुए , जिसके बाद फाइनल मैच पीएसजी इलेवन विरुद्ध आमगांव (विश्रामपुरी) के मध्य फाइनल मैच खेला गया । जिसमें टॉस जीतकर आमगांव की टीम ने क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएसजी- 11 की टीम ने 10 ओवरों सात विकेट के नुक्सान पर 98 रन का लक्ष्य दिया, जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आमगांव की टीम ने 9 ओवरों में 65 रन पर आल आउट हो गई । इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को स्व: सोमारू राम सेठीया की स्मृति में प्रथम पुरस्कार तीस हजार रुपए एवं ट्रॉफी नरेंद्र सेठिया , सीदेश सेठिया, दिनेश सेठिया, जागेश सेठिया की ओर से दिया गया। वही उपविजेता टीम आमगांव को दिव्तीय पुरुस्कार पन्द्रह हजार रूपए डीसेनद्र कश्यप के द्वारा दिया गया। एवं ट्रॉफी स्व बुधसन कुलदीप की स्मृति में सन्नी कुलदीप के द्वारा दिया गया है। मेन ऑफ द मैच और मेन ऑफ द सीरीज दीपक प्रधान को दिया गया। साथ ही बेस्ट बेस्टमेन, बेस्ट बालर, बेस्ट किपर, बेस्ट कमेंटेटर का ट्रॉफी दिया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे, सभी दर्शकों ने फाइनल मैच का भरपूर आनंद लिया ।