कोंडानार चैंप्स और पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने किया जागरूक हेलमेट पहने लोगो को दिया चॉकलेट औऱ फूल, बिना हेलमेट वालो को नियम बताकर किया जागरूक

भरत भारद्वाज

फरसगांव :- कोण्डागांव पुलिस के द्वारा जिले में 15 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का प्रारम्भ किया गया है। जिले में कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देश पर 15 जनवरी से यातायात पुलिस के द्वारा यातायात सुरक्षा माह चलाया जा रहा है और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके। इसी सड़क सुरक्षा माह के तहत 27 जनवरी शनिवार को एसपी के निर्देश पर फरसगांव ब्लॉक मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा माह के अतंर्गत यातायात पुलिस और फरसगांव पुलिस के साथ मिलकर युवोदय कोंडानार चैंप्स के स्वयंसेवक ने भी सड़क सुरक्षा गतिविधि कर आने जाने वाले चार पहिया और दुपहिया वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। उनके द्वारा हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने वाले लोग को फूल/ चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया और बिना हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने वाले चालकों को हेलमेट पहनने और वाहन चलाने के दौरन मोबाइल पर बात न करने के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान फरसगांव थाने से एएसआई राजीव गोटा, यातायात पुलिस के जवान सहित प्रियंका वर्मा यूनिसेफ और युवोदय कोंडानार चैंप्स जिला समन्वयक फरसगांव, ब्लॉक समन्वयक कमल किशोर पांडे कोंडानार चैंप्स, स्वयंसेवक, गुपेश, मोहन, बलीराम, सुकमन, माहरू राम मौजूद रहे।