*केन्द्रीय विद्यालय में मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया महत्व*

दीपक विश्वकर्मा


उमरिया- केन्द्रीय विद्यालय उमरिया में आज दिनांक 27/01/ 2024 को प्राचार्य श्रीमती बी एक्का की अध्यक्षता में ग्रैंडपेरेंट्स दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें भाषण,कविता,समूह गान, नृत्य व नाटक के माध्यम से नाना नानी, दादा दादी जी का महत्व बताया गया। ज्ञात हो कि विद्यालय परिसर में ग्रैंडपेरेंट्स के लिए भी कुछ पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इच्छुक लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया। आयोजन में विजेता दादा दादी नाना नानी जी को विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बी एक्का के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राजेश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों में नैतिक मूल्यों पर जोड़ देने का संदेश दिया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक सहित छात्र- छात्राये उपस्थित रहे।

Express MPCG