मामूली विवाद में युवक की गोली करके हत्या

दीपक विश्वकर्मा

जबलपुर के पाटन क्षेत्र शुक्रवार देर रात 34 वर्षीय रामराज नंदेसरिया अपने घर रिमझा से पाटन आ रहे थे। पाटन आते ही बीच रास्ते में चौधरी मोहल्ला के पास आशीष नाम की एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना गहराया की आशीष नें रामराज के ऊपर पीछे से गोली चला दी। गोली सीधे रामराज की पीठ पर लगी और वह मौके पर ही गिर गया। मामले की खबर लगते ही घबराते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। जिन्होंने तुरंत मृतक रामराज को पाटन स्थित प्राथमिक उपचार केंद्र लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तुरंत से जबलपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उपचार के दौरान रामराज को मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिजनों ने बताया कि रामराज अपने बड़े पिता जी के पास पाटन जा रहे थे। तभी रात लगभग 9 बजे चौधरी मोहल्ला के पास आशीष उनसे वाद विवाद करने लगा। विवाद के दौरान झूमा झपटी हुई, तभी आरोपी आशीष पीछे से रामराज के ऊपर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पाटन थाने की पुलिस पहुंची। जिन्होंने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।