नरसिंहपुर, आशीष कुमार दुबे
नरसिंहपुर। गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहरण किया गया एवं समस्त जिलेवासियों सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस-2024 की शुभकामनाएं दी गयी।
‘‘कर्मठ पुलिस’’ कार्यक्रम के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाले 150 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी हुए पुस्स्कृत किया गया । जिसमें थाना कोतवाली में पदस्थ आरक्षक पंकज सिंह राजपूत को भी प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर पुलिस कार्यालय में ‘‘कर्मठ पुलिस’’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किये गये अच्छे कार्य के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थानों, रक्षित केन्द्र एवं कार्यालयों में पदस्थ 150 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया है।
