*भारत माता की महा आरती के साथ गणतंत्र दिवस मनाया “जन सहयोग” ने,,,,,*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । आज गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पवित्र अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जन सहयोग ने अपने अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में राजा पारा स्थित भारत माता परिसर की साफ-सफाई एवं पूजा पाठ कर मोहल्ले की आम जनता के साथ महा आरती का भव्य कार्यक्रम संपन्न किया तथा प्रसाद वितरण किया। इस पुण्य कार्य में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा धर्मेंद्र देव, मदन जैन, प्रवीण गुप्ता, चरण यादव, करण नेताम, सागर देव,दिनेश मोटवानी, शैलेंद्र देहारी, बल्लू राम यादव, संत कुमार रजक, पप्पू साहू, विनोद वाल्मीकि ,पंडित कृष्ण मिश्रा पूर्व पार्षद लक्ष्मी देहारी, संगीता यादव ,सुरेखा यादव, आशा यादव ,विभा ठाकुर सरला सोनी, रमुला साहू ,प्रीति यादव, रेणु यादव ,लक्ष्मी ठाकुर, उमा गुप्ता, बिंदु दुबे ,सुनीता तंबोली, शारदा केसरिया, सरोज राव आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। “जन सहयोग” द्वारा गणतंत्र दिवस को इस प्रकार एक नए रूप में मनाने का आम जनता ने स्वागत किया है और प्रशंसा की है।

Express MPCG