पुलिस वीरता पदक से नवाजे जाएंगे आईपीएस मोहित गर्ग*

रायपुर,छत्तीसगढ़

रिपुदमन सिंह बैस

*पुलिस वीरता पदक से नवाजे जाएंगे आईपीएस मोहित गर्ग*

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पदस्थ पुलिस अधीक्षक आईपीएस मोहित गर्ग को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदत पुलिस वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा आईपीएस मोहित गर्ग छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे अफसर है जिन्हें तीसरी बार इस पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।रायपुर में राज्यपाल आईपीएस मोहित गर्ग को पुलिस वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग साल 2019 में बीजापुर के बोड़गा नाला के पास हुए मुठभेड़ में उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए आईपीएस मोहित गर्ग को8 सम्मानित किया जा रहा है।बीजापुर की कप्तानी के दौरान उन्होंने 10 माओवादियों को ढेर किया था,जिसमें पांच पुरुष और पांच महिला नक्सली शामिल थे।इसके अलावा 11 नग कंट्रीमेड गन सहित विस्फोटक जब्त करने में उनकी टीम को कामयाबी मिली थी।इससे पूर्व साल 2016 में भी बीजापुर अंतर्गत कोकड़ा पारा तुमनार में माओवादी विरोधी अभियान के तहत हुई मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराने के लिए और उनसे भारी मात्रा में समान बरामद करने के लिए उन्हें 2019 में राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पुरस्कार पुलिस वीरता पदक तीसरी बार मिल रहा है यह मेरे लिए गर्व की बात है।

मोहित गर्ग (एसपी राजनांदगांव)

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे अफसर होंगे,जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा प्रदत पुलिस वीरता पदक तीसरी बार दिया जा रहा है।माओवादी विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस एवं वीरता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।26 जनवरी को रायपुर में राज्यपाल द्वारा उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।

Express MPCG