बालिका दिवस के अवसर पर किया बच्चियों को सम्मानित

आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी के अवसर पर बेटी बचाओ- बेटी पढाओं योजनांतर्गत 19 जनवरी से 24 जनवरी 2024 तक विविध गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढाओ शपथ ग्रहण समारोह ,सीएसआर बाल संरक्षण, बालिकाओं के कौशल विकास के महत्‍व, खेल को बढ़ावा देने, बाल- विवाह रोकने, स्‍वच्‍छता, स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

बालिका सप्‍ताह की समाप्ति पर कलेक्‍ट्रेट में जनसुनवाई कक्ष में बालिका दिवस समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अपर कलेक्‍टर श्रीमती अंजली शाह, जिला योजना एवं सांख्यिकीय अधिकारी, श्रीमती लतावान, अन्य अधिकारी- कर्मचारी और प्रतिभागी और उनके परिजन मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्‍जवलन व कन्या कन्‍या पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह ने कहा कि बालिकाओं को उच्‍च शिक्षा प्रदान की जाये,लिंग भेद नहीं हो। बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्‍साहित किया जाये।

कार्यक्रम में हस्‍ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर बेटी बढाओ- बेटी बचाओ योजना का संदेश दिया। एमएलबी स्‍कूल की क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि बालिकाओं के विकास में खेल का भी विशेष महत्‍व है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राधेश्‍याम वर्मा ने बालिकाओं के लिये शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में खो- खो प्रतियोगिता में राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाली एमएलबी विद्यालय की 03 छात्राओं एवं जिले की कक्षा 10 वीं में मैरिट आने वाली 13 छात्राओं को सम्‍मानित किया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को सम्‍मानित किया गया। इस अवसर पर सभी लोकल चैंपियनों को पौधे भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती चन्द्रिका सोनी व आभार प्रदार्शन पर्यवेक्षक श्रीमती नीरजा वर्मा ने किया।

Express MPCG