खड़ी ट्रक के पीछे जा टकराई बाइक, घायल को फरसगांव पुलिस ने पहुचाया अस्प्ताल

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 जटायु शिला के पास मंगलवार को रात लगभग 8 बजे खड़ी ट्रक के पीछे बाइक टकरा गई,घायल बाइक चालक को फरसगांव पुलिस द्वारा उपचार के लिए फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी अनुसार ग्राम आलोर कोंदाबेडा निवासी युवक रज्जू लाल मंडावी पिता चरणसिंह मंडावी उम्र 21 वर्षीय कोंडागांव से बाइक में सवार होकर वापस घर आ रहा था । घर वापसी के दौरान नेशनल हाइवे 30 जटायु शिला के पास रोड किनारे खराब खड़ी ट्रक से टकरा कर घायल हो गया। राहगीरों के द्वारा 108 एम्बुलेश में फोन लगाया गया लेकिन 108 से सम्पर्क नही हो आया, इसी बीच फरसगाँव थाना प्रभारी नरेश साहू को सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को दुर्घटना स्थल भेजा गया। पुलिस ने अपनी पुलिस वाहन से घायल युवक को उपचार के लिए फरसगाँव अस्प्ताल में भर्ती कराया है। घायल युवक ने बताया कि उसकी दादी कोण्डागाँव अस्प्ताल में भर्ती हैं वह अपने दादी को देखने गया था । घर वापस आने के दौरान रास्ते मे उसे खड़ी ट्रक नही दिखी और वह ट्रक के पीछे टकरा गया । युवक को चेहरे में चोट आई है । फिलहाल घायल युवक का उपचार फरसगांव अस्प्ताल में जारी है ।

Express MPCG