बिलासपुर ,रिपुदमन सिंह बैस
*होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में चल रहे टेनिस बॉल अंतर शालेय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

*मोहंती पब्लिक स्कूल बनी विजेता*
मंगलवार को होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण मे चल रहे टेनिस बॉल अंतर शालेय क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच मोहंती इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल एवम हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान बिलासपुर टीम A के खेला गया । खराब मौसम के बाद भी मैच अंततः रोमांचक रहा मोहंती स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर पर 7 विकेट खोखर 71 रन बनाई ,71 रन के लक्ष्य दिया पीछा करने उतरी हौली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीम A ने 10 ओवर में 4 विकेट गवाकर 66 रन ही बना पाई जिससे मोहती पब्लिक स्कूल विजेता बनी।मैच में अंतिम ओवर के लास्ट दो बॉल पर 12 रन की आवश्यकता थी हॉली क्रॉस के बैट्समैन ने लास्ट पांचवी बॉल पर सिक्स लगाकर लोगो और टीम की जीत बरकरार रखा था ,लास्ट ओवर की डाली गई लास्ट बॉल बैट्स मैन ने मिस कर दी जिससे जीत की बची खुची उम्मीद भी खत्म हो गई और रोमांचक फाइनल मैच में मोहंती स्कूल ने जीत कर विजेता बनी और यह मैच अपने नाम किया ।इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे मोहंती स्कूल के मास्टर लोमेश साहू जिन्होंने शानदार 21 रन की शानदार पारी खेली , इस पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज मोहंती पब्लिक स्कूल के मास्टर युवराज (चीकू) को मिला , बेस्ट बॉलर का खिताब होलीक्रास सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मास्टर शिखर बरगाह को मिला इन्होंने पूरे सीरीज में 15 विकेट चटकाए थे । इसी तारतम्य में होली क्रॉस स्कूल प्रांगण में पुरुष एवं महिला इंटर स्कूल स्टाफ बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन रखा गया था जिसमें भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल स्टाफ एवं चौकसे कॉलेज के स्टाफ एवं होली क्रॉस स्कूल लाल खदान की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान पर भारत माता टीम A के रेजीनल्ड एम पारेख एवं ए एम रूमवी रहे दूसरे स्थान पर भारत माता टीम B के फादर सलीम एवं अंशुल रहे प्रथम स्थान पर चौकसे कॉलेज के डॉक्टर वरुण कुमार यादव एवं मिर्जा तहसीम बेग रही महिला वर्ग में तीसरा स्थान श्रीमती सुमा विश्वास एवं श्रीमती सुषमा बालरा रही वही दूसरा स्थान चौकसे कॉलेज की श्रीमती डॉक्टर शुभलक्ष्मी तिवारी एवं डॉक्टर सिद्धि केशरवानी रहीं प्रथम स्थान पर चौकसे कॉलेज की डॉक्टर शानू कुट्टनराकेश एवं श्रीमती नेहा पटनायक रहे इस पूरे मैच के मैन ऑफ द मैच रहे फादर सलीन जो भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य हैं।

मैच के आज के आयोजन के मुख्य अतिथि थे माननीय बीपी सिंह जी (प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सह कोषाध्यक्ष , )श्रीमती पलक जायसवाल (छत्तीसगढ़ स्टेट प्रेसिडेंट ऑफ़ नेशनल चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट काउंसिल) एवं विशिष्ट अतिथि थे मिस्टर अमरनाथ सिंह सेक्रेटरी ऑफ़ छत्तीसगढ़ एथलेटिक एसोसिएशन , हेमंत सिंह परिहार असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ़ छत्तीसगढ़ ,स्विमिंग एसोसिएशन श्री सुभाष कुमार कमर्शियल क्लर्क इन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे बिलासपुर डिस्टिक सेक्रेट्री का बॉडीबिल्डिंग डॉ गिरिराज चेयरमैन ऑफ़ जे के कॉलेज एवं संस्था की प्रिंसिपल डॉक्टर सिस्टर क्लेरिटा डीमेंलो सिस्टर लूसी मैनेजर ऑफ होली क्रॉस सिस्टर अजया एवं सिस्टर नंदिता भी इस आयोजन में मौजूद थी ।इस आयोजन को सफलता प्रदान करने में सबसे बड़ा सहयोग एवम कड़ी मेहनत रही होली क्रॉस स्कूल के खेल शिक्षक देवेंद्र दास एवं विकास मांझी का जिन्होंने अपने अथक प्रयास से इस आयोजन को सफलता प्रदान की ।संस्था के सदस्य एवम पूरी अध्यापक ,समस्त टीम धन्यवाद प्रेषित करना चाहती हैं हमारे स्कूल की प्राचार्य का जिन्होंने छोटे-छोटे बच्चों का हुनर बाहर लाने का मौका प्रदान किया उन्हें और अपना हुनर दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन किया संस्था सभी विजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की एवम उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की । संस्था हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालखदान,बिलासपुर में विद्यार्थियों की नई भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है जो भी छात्र स्कूल में भर्ती लेना चाहते है पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण स्कूल भर्ती ले सकते है।


