यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव। वित्तीय समावेशन के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्राम पलारी में 23 जनवरी मंगलवार को डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में मुख्य रूप से श्री आरपी वर्मा सर जी अधीक्षक डाकघर बस्तर संभाग , सुभाष भुआर्य उपसंभागीय निरीक्षक कोंडागांव 2, प्रीतम गुप्ता मैनेजर आईपीपीबी, शिवलाल मंडावी जनपद अध्यक्ष कोंडागांव, श्रीमती प्रमिला मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत पलारी तथा पंचगण एवं ग्राम की जनप्रतिनिधि ग्राम वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रचलित कर व माल्यर्पण कर एवं राष्ट्रगान कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत वंदन किया गया। इस अवसर पर उप संभागीय निरीक्षक श्री आरएस मिश्रा द्वारा डाकघर के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं वित्तीय समावेशन को विस्तृत रूप से जानकारी दी, उन्होंने बताया डाकघर की योजना प्रत्येक वर्ग के हित के लिए बनाया गया है जिसमे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सक्षम वर्ग तथा अधिक सम्पन्न इस प्रकार अपनी यथाशक्ति निवेश करने की आदत डालने पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने भी डाकघर की के छोटी-छोटी बचत योजनाओं को जाना एवं समझा, एवं हर घर मे डाकघर का एक खाता खुलवाने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों को अधीक्षक महोदय के द्वारा विभागीय कलेंडर भेट की गई। इस मौके पर ग्रामीण डाक जीवन बीमा, डाकघर बचत बैंक, आईपीपीबी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित किया गया जिसमें बानोथ रविंद्र पोस्टमास्टर कुसमा, चेतमन मरकाम, विदोष दीवान गिरोला, प्रीतम बाकडे, नईम खान, अनिल दीवान, डिकेश मिर्झा, शंकर लाल दीवान, सूर्य प्रसाद दीवान, मोनिका पटेल, निशा यादव , घस्सू यादव, सुनीत कुमार सन्नी, नेहा मिश्रा, नरसिंग प्रजापति, सियाराम सोरी, सुधांशु, को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। आज के डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम में कुल 4 करोड़ 10 लाख का ग्रामीण डाक जीवन बीमा, 1 करोड़ 10 लाख का पीएलआई, 200 से अधिक बचत खाते, आईपीपीबी के 75 खाते खोले गए। बाल आधार नामांकन व मोबाइल नम्बर अपडेशन के 55 कार्य हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाक अधिदर्शक हरेन्द्र यादव, देव कुमार कौशल, सन्दीप राव, अनिल दीवान, दिनेश वटी, भरत साहू, रामलाल पटेल, ओमनारायण साहू, युगल किशोर, राजेश, हरेन्द्र ठाकुर, बुधराम साहू, बालमुकुंद बंजारे, पीयूष सिन्हा, अंजलि बर्मन, पूजा सोरी सहित ग्रामीण डाक सेवको का विशेष सहयोग रहा।
