
बकावंड, डमरू कश्यप
विकसित भारत संकल्प यात्रा में जीवन भर साथ निभाने का संकल्प,
यात्रा कार्यक्रम के पंडाल में पांच जोड़ों का हुआ विवाह,
बकावंड के बनियागांव चितालुर टलनार गांव में रचा गया एक नया इतिहास।
——————–
डमरू कश्यप
——–
बकावंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के आधार पर निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा न सिर्फ घर-घर में सुख शांति और समृद्धि ला रही है,बल्कि घर बसाने का शानदार जरिया भी बन गई है।

बकावंड ब्लॉक ग्राम पंचायत बनियागांव, चितालुर, टलनार, गांव के संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पांच जोड़ों का आदर्श विवाह कर एक नया इतिहास रच दिया गया संकल्प यात्रा कार्यक्रम के पंडाल तले इन जोड़ों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ ही जीवन भर साथ निभाने का संकल्प भी लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा की इन दिनों बस्तर संभाग के गांव-गांव में धूम मची हुई है अंतिम पंक्ति के वंचित ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है,केंद्र की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनका नाम भी ग्रामीण अब तक सुन नहीं पाए थे उन योजनाओं से भी ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं,जिनके पास खुद का घर नहीं है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर उनके लिए पक्का मकान बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है।आर्थिक तंगी के चलते इलाज नहीं कर पा रहे ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाकर निशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। लकड़ी उपले के धुएं के बीच अपनी आंखों और फेफड़ों के नुकसान की कीमत पर भोजन तैयार करने वाली महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। किसानों को जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के टिप्स के साथ उन्नत बीज और खाद के किड्स दिए जा रहे हैं। बेरोजगार युवाओं और गृहस्थ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने अल्पतम ब्याज दर पर ऋण एवं उन्नत नस्ल की बकरी,मुर्गी आदि दी जा रही है।ऐसी और भी कई योजनाएं हैं जिनका लाभ लेकर ग्रामीण विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बन रहे हैं।विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाकर देने का ही उपकरण नहीं कर रही है,बल्कि घर बसाने का काम भी कर रही है।इसकी बड़ी अच्छी बानगी बकावंड विकासखंड के ग्राम बनिया गांव, चितालुर,टलनार गांव में देखने को मिली।संकल्प यात्रा कार्यक्रम के पंडाल तले पांच परिवारों के युवक-युवतियों का परिणय बंधन संस्कार भी संपन्न हुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा का यह अंतिम पड़ाव था। परिणय सूत्र में बंधे पांचो जोड़ों को उपस्थित भाजपा नेताओं पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन पर पुष्प वर्षा कर शुभकामनाएं दी। बस्तर के भाजपा नेताओं की इस अनूठी पहल की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।पांच जोड़ों के आदर्श विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप व अतिथि प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य वनवासी मौर्य,जिला महामंत्री वेद प्रकाश पांडे,अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश कश्यप, दामोदर बघेल,पुरुषोत्तम जोशी बृजलाल,सेठिया,तुलाराम भारती,सरपंच गुप्ती कश्यप,उप सरपंच सेठिया आदि थे।

“अविस्मरणीय बन गया यह दिन”
पांच जोड़ों के शुभ विवाह का यह दिन सदा सदा के लिए अविस्मरणीय बन गया यह शुभ दिन था 22 जनवरी का 22 जनवरी की यह तिथि इसलिए इतिहास में दर्ज हो गई है,क्योंकि इसी तिथि पर भगवान रामलला पांच सौ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अपनी जन्म स्थान पर निर्मित भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं।इस तरह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के महापर्व को पूरी दुनिया के राम भक्त हर साल 22 जनवरी को धूमधाम से मनाएंगे साथ ही इन पांच जोड़ों की वैवाहिक वर्षगांठ भी यादगार बन जाएगी। दौरान पंचायत सचिव भोलाराम बघेल गंगाराम कश्यप नरसिंह पुजारी विनोद जोशी हनुमंत भारती कमल सिंह शांति नाग मायावती कमलवती आदिनाथ बघेल उदय नारायण सभी शिक्षक पुजारी मानक राम झाली रनसाय जय राज सेठिया जीतू ललित बागेश्वरी रत्नवति नवीन कृतवास सिंह समेत सभी गांव वासी उपस्थित थे।मुख्य अतिथि ने दांपत्य जीवन में संबंधों की प्रगाढ़ता,आपसी प्रेम पर बल देते हुए नव विवाहित जोड़ों को सुखमय और खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने नव विवाहित दंपतियों को उपहार भी भेंट किए।
