आशीष कुमार दुबे
नरसिंहपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर जिले में उत्सव का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से नरसिंह मंदिर में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री Prahlad Singh Patel, पूर्व विधायक श्री जालम सिंह पटेल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए। यहाँ दीपों की श्रृंखला से मंदिर जगमगा उठा।
मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम के पूर्व मंदिर में पहुँचकर पूजा अर्चना की। यहाँ दीपदान के साथ की गई भव्य आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही। मंत्री श्री पटेल ने यहाँ मौजूद लोगों को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा जय श्री राम के जयकारे लगाए गए। दीपोत्सव के दौरान राम मंदिर, स्वास्तिक, ऊँ आदि की आकृति पर दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर मनमोहक रंगोलियाँ भी बनाई गई थी
