कांकेर
श्री शांति कॉलेज ऑफ आईटी कांकेर छत्तीसगढ़ में दिनांक 22 जनवरी 2024 को वार्षिक स्नेह सम्मेलन समारोह संचालिका सुश्री पूजा पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना और रैली के साथ संपन्न किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मा श्री पुरस्कृत आदरणीय अजय मंडावी जी, विशेष अतिथि समाज सेवक आदरणीय पप्पू मोटवानी जी और उदय नगर पार्षद श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक जी उपस्थित रहे । संस्थान में बच्चों का कुर्सी दौड़, रंगोली और भजन प्रतियोगिता भी रखा गया, जिसमें विद्यार्थीगण बहुत ही उत्साह वर्धन तरीके से प्रतियोगिता में भाग लिये।
