दिनेश त्रिपाठी

रायपुर– आज अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रायपुर सिंचाई कालोनी लालपुर परिसर में स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर मे बड़े ही धूमधाम से राम लला का उत्सव मनाया गया सुबह से कालोनीवासियों द्वारा मंदिर की साफ सफाई कर सजावट की गई मंदिर परिसर में रंगोली से राम लला मंदिर बनाया गया दिन भर मंदिर में पूजा पाठ अन्य कार्यक्रम चलता रहा हैं शाम होते ही मंदिर में दिया जलाकर मंदिर को दियो से सजाया साथ ही दियो से सजाते हुवे जय श्री राम लिखा गया दीपोत्सव के बाद मंदिर परिसर में आतिश बाजी की गयी जिसके बाद सभी को प्रसाद वितरण कर महाभंडारा का आयोजन कालोनी वासियो द्वारा किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कालोनीवासियों का सहयोग रहा राम लला के इस कार्यक्रम को लेकर सभी कालोनीवासियों के चेहरे में खुशी दिखाई दे रही थी सभी एक दूसरे से जय श्री राम कहकर मिलते रहे
