*गुस्से में आकर छोटे भाई ने डंडे से पीटपीट कर बड़े भाई की कर दी हत्या* *अनंतपुर पुलिस ने हत्यारे छोटे भाई को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

भारत भारद्वाज

कोण्डागांव जिले की अनंतपुर थाना पुलिस ने अपने ही बड़े भाई की हत्या करने वाले हत्यारे छोटे भाई को 24 घंटो में गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है । आज 22 जनवरी को अनंतपुर थाने से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी पीलाराम बघेल निवासी कुलझर के ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि लखपति मण्डावी ने शराब पीने के बाद अपने छोटे भाई बाबूलाल मंडावी से लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करने लगा, जिससे बाबुलाल मण्डावी ने गुस्से में आकर के बड़े भाई लखपति मण्डावी के दोनों हाथों को गमछा से बांधकर के लकड़ी के मोटा डण्डा से उसके सिर हाथ पैर पर वार करके उसकी हत्या कर दी हैं । अनंतपुर थाना प्रभारी ने बताया प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में आरोपी बाबुलाल मण्डावी के विरूद्ध अपराध धारा 302 कायम कर आरोपी बाबूलाल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक नग मोटा लकड़ी के डण्डा को जप्त किया गया। और न्यायिक जांच के लिए भेजा गया है।