भिलाई छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दीपक विश्वकर्मा

भिलाई नेवई थाना क्षेत्र रिसाली प्रगति नगर पीजी में रहने वाले छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पीजी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है नेवई टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि नवागढ़ निवासी आकाश वर्मा (19 वर्ष ) नीट की तैयारी करने भिलाई आया था इससे पहले बिलासपुर में रहकर नीट की तैयारी कर चुका है। पहले अटेंप्ट में पास नहीं होने पर भिलाई आकर तैयारी करने लगा। यहां रिसाली प्रगति नगर के पीजी में रहकर तैयारी कर रहा था। पीजी में उसके साथ अन्य कमरों में दूसरे छात्र भी रहते थे। सभी बारी-बारी से खाना बनाते थे। शनिवार को उसके दूसरे साथी सुबह कोचिंग के लिए चले गए लेकिन आकाश कमरे से बाहर नहीं आया। दोपहर करीब 2 बजे दूसरे साथी पीजी में पहुंचे खाने के लिए उसे पुकारने लगे कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा भी खटखटाया नहीं खुलने पर इसकी जानकारी पीजी के मालिक को दी इस पर पुलिस को सूचना देकर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया कमरे के अंदर अमन की लाश सीलिंग फैन के हुक से लटकी मिली फिलहाल छात्र के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है नेवई पुलिस विवेचना जारी है

Express MPCG